Saturday, 4 April 2020

तुला राशिफल 2020

तुला राशिफल
तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये साल काफी रोमांचक और बहुत से अलग अनुभव देने वाला साबित होगा। इस साल आप विशेष रूप से अलग-अलग जगहों की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। साल की शुरुआत में शनि आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और पुनः 24 जनवरी को मकर राशि के चौथे भाव में विराजमान होगा। इसके अलावा बृहस्पति आपके तीसरे भाव में स्थित होगा और 30 मार्च को चौथे भाव में स्थापित होगा, पुनः 30 जून को वक्री होने के बाद तीसरे भाव में विराजमान होगा। गौरतलब है कि 20 नवंबर को बृहस्पति मार्गी होने के दौरान आपके चौथे भाव में स्थित होगा। राहु आपके नवम भाव में विराजमान होगा और सितंबर के मध्य में ये वापस से आपके अष्टम भाव में स्थित होगा। इस दौरान खासकर वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा बेवजह के झड़गों और विवाद से खुद को दूर रखें, साथ ही मांसाहार, घूम्रपान और शराब से दूर रहें।

साल 2020 के राशिफल के अनुसार इस साल धार्मिक कार्यों की तरफ भी आपका रुझान होगा और किसी तीर्थ यात्रा पर भी जाना हो सकता है। जहाँ एक तरफ आपकी कुछ मुख्य समस्याओं का अंत होगा वहीं दूसरी तरफ नयी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। इच्छा शक्ति की मजबूती और आंतरिक विकास के लिए कुछ पल अकेले बिताना भी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अप्रैल के माह में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं और पूर्व में किये किसी कार्य का लाभ भी प्राप्त हो सकता है। जून से सितंबर के महीने में माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें। आईये देखते हैं कि साल 2020 में विभिन्न दृष्टिकोणों के आधार पर कैसा रहेगा आपका साल !



आर्थिक स्थिति

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, आर्थिक दृष्टिकोण से ये साल आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। जनवरी से अप्रैल और जुलाई से नवंबर के बीच का समय आर्थिक दृष्टिकोण से काफी फायदेमंद रहेगा, आय के नए श्रोत बनेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन से संबंधित लेन-देन के मामलों में सूझ-बूझ से काम लें। परिवार में इस साल किसी विशेष शुभ उत्सव के दौरान खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन अप्रैल से जुलाई के बीच जमीन, जायदाद या गाड़ी खरीद सकते हैं। निवेश के मामलों में थोड़ी सावधानी से काम लें, बेहतर होगा कि इस साल अपने निवेश से पहले साल की शुरुआत में ही पूरी प्लानिंग कर लें और उसके अनुसार ही चलें। साल के मध्य में भाग्योदय की संभावना है, ये समय भविष्य के लिए किये जाने वाले निवेशों के लिए अति उत्तम होगा। देखा जाए तो ये साल तुला राशि के जातकों को आर्थिक दृष्टिकोण से मिलाजुला फल देगा।


करियर

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये साल आपके लिए कड़ी मेहनत वाला रहेगा। यानि कि करियर की दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। साल की शुरुआत में शनि 24 जनवरी को आपके चौथे भाव में प्रवेश करेगा, फलस्वरूप ये आपके छठे भाव, दशवें भाव और लग्न को प्रभावित करेगा। लिहाजा कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ेगी। अप्रैल से जुलाई के माह में बृहस्पति के आपके चौथे भाव में विराजमान होने की वजह से कार्यक्षेत्र में ओहदे में वृद्धि होगी और मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। दिसंबर के महीने में विशेष रूप से पदोन्नति हो सकती है और अप्रैल से नवंबर के मध्य में किसी नयी जगह ज्वाइन कर सकते हैं। अगर नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस साल इसकी शुरुआत ना करें क्योंकि सफलता मिलने की उम्मीद कम है। हालाँकि किसी बिजनेस एक्सपर्ट से सलाह मशवरा करने के बाद इसकी शुरुआत की जा सकती है। स्थापित बिजनेस वालों को इस साल काफी लाभ मिलने की संभावना है।



शिक्षा

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए ये साल मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। हालाँकि ये समय आपके लिए फलदायी रहेगा लेकिन आप खुद की आदतों की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आलस्य का त्याग करें। जून से नवंबर का समय उच्च शिक्षा के लिए सफलता भरा रहेगा। मई से सितंबर के मध्य में शिक्षा की दिशा में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। मुख्यतौर से देखा जाए तो ये साल शिक्षा के दृष्टिकोण से आपके लिए निराशाजनक साबित हो सकता है। इस क्षेत्र में मन माफिक सफलता के लिए विशेष मेहनत करने की आवश्यकता होगी।



पारिवारिक जीवन

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से ये साल काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप लंबे वक़्त से परिवार से दूर रह रहे हैं तो इस साल आपकी घर वापसी हो सकती है और साथ ही पारिवार के सदस्यों के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा। इसके अलावा यदि आप अब तक अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे तो इस साल आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, अपनी वाणी पर संयम रखें। अप्रैल से जुलाई के बीच पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य स्थापित होगा। मार्च महीने के बाद सामाजिक दृष्टिकोण से पारिवार की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और घर में खुशियों का आगमन होगा। इस दौरान ध्यान रखें कि परिवार में किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। कुल मिलाकर ये साल तुला राशि वालों के लिए सुखदायी सिद्ध होगा।



वैवाहिक जीवन और संतान

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, इस साल की शुरुआत तुला राशि के जातकों के लिए वैवाहिक दृष्टिकोण से चिंताजनक रहेगी। इस दौरान विशेष रूप से अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालाँकि फ़रवरी के बाद स्थिति समान्य रहेगी और वैवाहिक जीवन के सभी लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है लेकिन इस दौरान उनके साथ मतभेद की स्थिति से बचें। जून से नवंबर के बीच कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इस दौरान अपना धैर्य बनाएं रखें क्योंकि कुछ वक्त के बाद स्थिति समान्य हो जायेगी। संतान के प्रति दायित्वों की बात करें तो इस साल विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।




प्रेम संबंध

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ये साल मध्यम फलदायी सिद्ध होगा। इस साल प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे और जीवन में शान्ति बनी रहेगी। ऐसे लोग जो अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये साल मनचाहा फल देने वाला साबित होगा। यानि कि आप जिससे प्यार करते हैं उससे आपकी शादी हो सकती है। अपने प्रेमी की जरूरतों पर ख़ास ध्यान दें और रिश्ते में मधुरता बनाये रखने के लिए समय-समय पर उनकी तारीफ भी जरूर करें। ऐसे काम करने से बचें जो आपके जीवनसाथी के दिल को चोट पहुंचाने वाले हों क्योंकि ये आपके रिश्ते के लिए बुरा साबित हो सकता है। अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें और रिश्ते में एक मर्यादा बनाएं रखें। मई से सितंबर का महीना आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा रहेगा।




स्वास्थ्य

तुला राशिफल 2020 के अनुसार, स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल आपके लिए निम्न फलदायी रहेगा। साल की शुरुआत में सेहत के लिहाज से ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे, फलस्वरूप मानसिक और शारीरिक रूप से भी फिट रहेंगे। लेकिन इसके वाबजूद भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे पेट से जुड़ी समस्या या फिर जोड़ों के दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इस साल अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें। नियमित रूप से व्यायाम और स्वास्थ्य वर्धक खाद्य पदार्थों के सेवन से छोटे-मोटे रोगों से निजात पा सकते हैं। तनाव मुक्त रहने का हर सम्भव प्रयास करें।


अच्छे परिणामों के लिए साल 2020 में तुला राशि के जातक करें ये उपाय :

शनिवार के दिन मंदिर जाकर काले चने बांटें, गरीबों की मदद करें।

चीटियों को आटा खिलाएं।

कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी से अच्छा बर्ताव रखें।

हीरा या फिर ओपल रत्न धारण करें।

गाय की सेवा करें और छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

सिंह राशिफल 2020

सिंह राशिफल

सिंह राशिफल 2020 के मुताबिक़ यह साल सिंह राशि के लोगों के लिए मिला जुला रहेगा। इस साल सिंह राशि के जातकों को कुछ ऐसे सबक मिलेंगे जो जिंदगी भर उनके काम आएंगे। ये साल आपके लिए कुछ नए और अच्छे अवसर भी लेकर आएगा जिन्हें आप अपनी ओर मोड़ने में सक्षम होंगे। आपके सितारे इस साल आपके पक्ष में हैं इसलिए आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। राहु इस वर्ष की शुरुआत में आपके ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे जोकि सितंबर के मध्य में आपके दशम भाव यानि वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शनि आपके छठे भाव में अपनी स्वराशि मकर में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति देव भी 30 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और वक्री होकर पुनः 30 जून को पांचवे भाव में धनु राशि में आ जाएंगे। वहीं साल के अंतिम महीनों में बृहस्पति पुनः आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे।


राशिफल 2020 के अनुसार इस साल सिंह राशि वाले छोटी दूरी की लाभपूर्ण यात्राएं करेंगे। वर्ष के आरंभ में आप तीर्थाटन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ यात्राएं समाज सेवा को लेकर भी करनी पड़ सकती हैं। बृहस्पति और शनि के संयुक्त प्रभाव के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच और नवंबर मध्य के बाद आप विदेश यात्रा कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त विदेश यात्रा का अच्छा योग बना हुआ है। वो काम जिनको लेकर आप लंबे अरसे से परेशान थे वो इस साल सुलझ जाएंगे और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। इस साल आप कलात्मक कामों में भी हाथ आजमा सकते हैं। इस साल आप प्रॉपर्टी लेने की योजना बना सकते हैं जिसके लिए जनवरी से मार्च और मई के मध्य में आप लोन ले सकते हैं। ये साल सिंह राशि वालों के लिए मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि इस वर्ष आप अपने क्षेत्र में स्थापित होने की उम्मीद कर सकते हैं। तो 2020 में अच्छे अवसर को लपकने के लिए तैयार रहिए।


कार्यक्षेत्र

साल 2020 सिंह राशि के जातकों के करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहने की संभावना है। इस साल आपका ध्यान केंद्रित रहेंगा जिससे आपका प्रदर्शन हर क्षेत्र में बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप कोशिश करेंगे तो पारिवारिक और पेशेवर जीवन के बीच आप सामंजस्य बिठा पाएंगे जो आपके लिए बहुत जरुरी है। इस साल की शुरुआत में ही शनि आपके छठे घर में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यंत इसी भाव में रहेंगे, इस गोचर के चलते नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपके उच्च पदस्थ अधिकारियों से इस दौरान आपको सराहना भी मिल सकती है। कार्य में पदोन्नति के साथ सिंह राशि के कुछ जातकों के ट्रांसफर होने की भी संभावना है जोकि आपके मनमाफिक होगा और इससे आपको ख़ुशी मिलेगी।

राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि वालों को मई से सितंबर के बीच कार्यक्षेत्र में छोटी-मोती समस्याएं आ सकती हैं लेकिन उसके बाद स्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस साल नौकरी मिलने की पूरी संभावना है। इस साल आप कार्यस्थल पर मिले हर मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। ख्याल रखें कि आपके काम में त्रुटि न हो क्योंकि इस साल कार्यस्थल पर आपको परखा भी जा सकता है। इस साल अपने सीनियर कर्मचारियों के साथ बहस करने से बचें ऐसी स्थिति में आपको नुकसान हो सकता है। जुलाई से दिसंबर तक समय आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

सिंह राशि के करियर राशिफल 2020 के अनुसार, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह साल शुभ फलदायी रहने वाला है। इस साल अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहें हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है बशर्ते काम शुरू करने से पहले आप संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से सलाह ले लें। इस साल आप केवल धन ही नहीं कमाएंगे बल्कि कार्यक्षेत्र में भी सफलता हासिल करेंगे। करियर के लिहाज से ये साल सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा।


आर्थिक स्थिति

आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार, कई उतार-चढ़ावों के बावजूद भी ये साल सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस साल आप ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपके ग्रहों की स्थिति ऐसी बनी हुई है कि आपका खर्चा भी खूब होगा। इसलिए आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलें। कई बार आपको ऐसा भी महसूस हो सकता है कि बेवजह आपका धन खत्म हो रहा है, अगर आप धन को बेवजह खर्च होने से बचाना चाहते हैं तो अच्छी बजट योजना बनाएं। वर्ष की शुरुआत से मार्च तक और फिर जुलाई से नवंबर के बीच आपके पास धन का अच्छा स्रोत रहेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना भी बन रही है। सितंबर तक राहु की 11वें भाव में स्थिति आपको धन अर्जन करने के कई मौके देगी बस आपको अवसरों को पहचानना है। साल 2020 में आर्थिक मामलों को लेकर सिंह राशि वालों को ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस साल उनको धन कहीं न कहीं से प्राप्त हो ही जाएगा बस उन्हें इतना ध्यान देना है कि इस धन को सही तरीके से खर्चें।




पारिवारिक जीवन

राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए ये साल थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। हालांकि साल की शुरुआत अच्छे रहने की संभावना है और घर में किसी नए सदस्य की ऐंट्री भी हो सकती है। इस साल आपको अपने भाई-बहनों का हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। समाज में आपका और आपके परिवार का रुतबा इस साल बढ़ेगा। इस साल अपने परिवार की जरूरतों को देखते हुए ही आपको कार्य करने की सलाह दी जाती है नहीं तो परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं जिससे आप परेशान हो सकते हैं। इस साल कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। यदि आप परिवार को एकजुट रखना चाहते हैं तो इस साल आपको कुछ समझौते करने की जरुरत है। साल के बीच में पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस साल आपको पारिवारिक जीवन में मिलाजुला परिणाम मिलेगा। अप्रैल से जुलाई के बीच बृहस्पति और शनि की छठे घर में स्थिति आपको प्रबल बनाएगी जिससे आप अपने दुश्मनों पर हावी रहेंगे।



प्रेम जीवन

प्रेम राशिफल 2020 के मुताबिक़ ये साल आपके लिए कई परिवर्तन लेकर आने वाला है। सिंह राशि के कुछ जातकों को इस साल उनका जीवन साथी मिल सकता है वहीं रिश्ता टूटने से दुखी कुछ लोगों को इस साल नया साथी मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप एक से ज्यादा प्रेम संबंधो में पड़कर अपने जीवन में अशांति ले आएं। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये साल प्रेम संबंधो को लेकर मिलाजुला ही रहने वाला है। इस साल आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। अगर आप प्रेम जीवन में खुद को ज्यादा अहमियत देने की कोशिश करेंगे तो आपके हाथ सिर्फ नाकामी लगेगी। इसलिए प्रेम संबंधो को लेकर उतावलापन न दिखाएं। वर्ष के अंत में आपके जीवन में परिवर्तन आएगा और आप अपने प्रेमी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे। इस दौरान हंसी और गम के मौके भी आएँगे लेकिन ये वक्त प्यार में डूबने का होगा। जनवरी से लेकर मार्च और जुलाई से नवंबर तक का समय प्रेम जीवन के लिए अनुकूल है। इस दौरान कुछ प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं।


शिक्षा

भविष्य कथन 2020 के अनुसार ये साल सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले सिंह राशि के लोगों को भी इस साल सफलता मिलने की संभावना है। साल की शुरुआत से मार्च के अंत तक आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मार्च से जून के अंत तक शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। वो लोग जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं इस दौरान जा सकते हैं। जुलाई से नवंबर के अंत तक शिक्षा के लिए पुनः अच्छा समय रहेगा और इस दौरान आप नई उपलब्धियां भी प्राप्त कर पाएंगे।

राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के वो लोग जो विधि तथा कानून (लॉ), इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सोशल सर्विस, कंपनी सेक्रेट्री और सेवा प्रदाता क्षेत्र की पढाई कर रहे हैं उन्हें इस वर्ष सफलता मिलेगी। ये साल शिक्षा के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए स्वर्णिम वर्ष रहेगा।

स्वास्थ्य भविष्यफल 2020 के मुताबिक़ सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस साल बहुत अच्छा रहने वाला है। वर्ष के आरंभ में आप अच्छी जीवन शैली निर्वाह करेंगे आप अच्छा भोजन लेंगे और साथ ही व्यायाम भी करेंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। हालांकि अप्रैल से जुलाई के मध्य तक आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि इस समय अष्टम भाव के स्वामी बृहस्पति आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे जोकि रोगों का भाव है इस दौरान आपको कोई ऐसा रोग लग सकता है जो लंबे समय तक चल सकता है। इस समय में वसा युक्त खाना खाने से बचें नहीं तो मोटापे और डायबटीज की समस्या भी आपको हो सकती है। नवंबर मध्य तक आपके स्वास्थ्य में सुधार होने के आसार हैं और पुरानी बीमारियां भी दूर होने की संभावना है। हालांकि नवंबर के बाद से वर्ष के अंत तक स्वास्थ्य के प्रतिकूल रहने की संभावना है।

स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि के जातकों को इस साल शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर खुद को पक्का रखना होगा क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य की परीक्षा हो सकती है। अत्यधिक तनाव से इस साल बचने की कोशिश करें। इस साल आपके ऊपर काम का बोझ भी होगा जिससे स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है ऐसे में काम के बीच अपने लिए भी वक्त निकालें और आराम करें।


वर्ष 2020 में किये जाने वाला विशेष ज्योतिषीय उपाय:

इस साल अगर आप समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं और उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होना चाहते हैं तो पूरे साल आपको निम्नलिखित उपाय करने चाहिए: रोज सूर्योदय से पहले उठें और नग्न आँखों से उगते हुए सूरज के रक्तिम वर्ण के दर्शन करें।

इसके बाद नहाकर तांबे के पात्र में लाल रंग के फूल और लाल कुमकुम मिलाकर जल से सूरज को अर्घ्य दें

आदित्य हृदय स्त्रोत का पूर्ण रूप से पाठ करें।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

मिथुनराशि 2020

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल 2020 के अनुसार, साल 2020 के लिए आपके सितारों की चाल यह कहती है कि यह साल आपके लिए सौगातों से भरा तो रहेगा साथ ही आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा और इन चुनौतियों से पार पाने के बाद ही आपको विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। इस वार्षिक राशिफल में हम आपके करियर-व्यवसाय, आर्थिक जीवन, फैमिली और लव लाइफ तथा सेहत के बारे में विस्तार से जानेंगे। भविष्यफल 2020 की मदद से आप न केवल अवसरों को भुना पाने में सफल होंगे, बल्कि चुनौतियों और बाधाओं से निबटने के लिए इसमें दिए गए उपाय को अपना कर आप सफलता के मार्ग पर निर्बाध गति से आगे बढ़ेंगे। आइए अब मिथुन राशिफल 2020 को पढ़ते हैं विस्तार से :-

करियर

इस वर्ष आपका करियर सामान्य गति से चलता रहेगा। लेकिन अपनी मेहनत के बल पर आप अपने करियर की गति को सामान्य से तीव्र कर सकते हैं। ग्रहों की स्थिति पर नज़र डालें तो, इस वर्ष जनवरी में शनि ग्रह आपके अष्टम भाव में होगा। लिहाज़ा इस दौरान आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि गुरु बृहस्पति का सातवें भाव में गोचर आपको बिजनेस पार्टनरशिप में अच्छे परिणाम दिलाएगा। जुलाई से मध्य नवंबर तक परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी।
जनवरी से मार्च तक और नवंबर मध्य से दिसंबर तक का समय ज्यादा अच्छा नहीं है। इस दौरान आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आप किसी नए वेंचर या स्टार्ट अप को शुरु न करें। ध्यान रहे, मुश्किल समय में अनुभवी लोगों की सलाह से आपका बेड़ा पार होगा। अप्रैल, मई और जून के समय थोड़ा सावधान रहें। करियर में सफलता का मंत्र आपके लिए यही है कि आपको अपनी कमज़ोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करना होगा।

आर्थिक जीवन

व्यक्ति की आम ज़रुरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। वर्षफल 2020 यह कहता है कि आप इस वर्ष आपको धन के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। दरअसल, धन का कारक ग्रह बृहस्पति अप्रैल से जुलाई के मध्य आप के अष्टम भाव में स्थित रहेगा जिस कारण कुछ आर्थिक निर्णयों में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। साल की शुरुआत आर्थिक जीवन के लिए बेहतर है। जनवरी से मार्च तक का समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने की संभावना दिखाई देती है। वहीं मई में आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही दिसंबर भी धन के मामलों के लिए अच्छा रहेगा।
सितंबर अंत से राहु का गोचर वृषभ राशि में होने से आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होगी जिसके कारण आपको कुछ फाइनैंशल समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। लिहाज़ा इस बात को ध्यान में रखकर ख़र्चा करें। आर्थिक प्रबंधन पर बल दें और फिजूल के ख़र्चों पर लगाम लगाएँ। इस वर्ष शेयर मार्केट, सट्टा बाजार, लॉटरी आदि से दूरी बनाएँ। क्योंकि इस वर्ष इन कार्यों के द्वारा आपको आर्थिक हानि होने की भी संभावना दिखाई दे रही है।

पारिवारिक जीवन

इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। घर में परिजनों के बीच बेहतर तालमेल और प्रेम भाव देखने को मिलेगा। आपकी सफलता में परिजन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अप्रैल से जुलाई के मध्य बृहस्पति का गोचर आपके अष्टम भाव में रहेगा जहां पर पहले ही शनि महाराज स्थित हैं। इस कारण एक तरफ तो परिवार में शांति बनी रहेगी लेकिन दूसरी तरफ धन को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
जुलाई तक पारिवारिक माहौल काफी अच्छा रहेगा। लेकिन जुलाई के बाद परिवार में तनाव, क्लेश पैदा हो सकता है। अप्रैल, अगस्त और नवंबर महीनों के दौरान अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस वर्ष सितंबर माह में आप नया घर खरीद सकते हैं अथवा अपने पुराने घर में नव निर्माण करा सकते हैं। मध्य मार्च से मई के बीच आप अचानक से किसी प्रकार की अचल संपत्ति प्राप्त कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन एवं संतान

साल 2020 में मिथुन राशि का वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आपको अपनी मैरिड लाइफ़ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि वर्ष के आरंभ में आपके सप्तम भाव में पाँच ग्रहों की युति वैवाहिक जीवन में कष्टों और परेशानियों को पैदा कर सकती है। जीवनसाथी की सेहत गिर सकती है। वहीं अप्रैल से जुलाई और उसके बाद नवंबर से दिसंबर अंत तक का समय भी ठीक नहीं है। लिहाज़ा आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। जुलाई से नवंबर तक का समय कुछ हद तक अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ जीवन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार करेंगे।
यदि आपका जीवनसाथी कार्यरत है तो अगस्त से अक्टूबर महीने में उन्हें कोई विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आपकी संतान की बात करें तो वर्ष की शुरुआत संतान के लिए बेहद अनुकूल है। वे अपनी शिक्षा के क्षेत्र में अत्यधिक रुचि विकसित करेंगे जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लेकिन अप्रैल से जुलाई तक का समय संतान के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। लिहाजा उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। हालाँकि सितंबर के बाद उनके लिए बेहतरीन समय प्रारंभ हो जाएगा।

प्रेम जीवन

इस वर्ष आपका प्रेम जीवन ताज़ा कली के समान खिलता दिखाई देगा। प्रियतम के साथ आप आनंद लेंगे। मिलन के कई अवसर आएंगे। हालाँकि इस दौरान आपको बस एक बात का ध्यान रखना होगा कि आपको मर्यादित रहकर प्रेम की गंगा में डुबकी लगानी होगी अन्यथा आप दोनों के दामन पर बदनामी का दाग लग सकता है। जनवरी से मई के मध्य तक का समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद अनुकूल रह सकता है। इस दौरान प्यार में मधुरता का स्वाद घुलेगा और प्यार का रिश्ता भी मजबूत होगा।
वहीं अक्टूबर से नवंबर के मध्य तक आप प्यार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। प्रियतम आप से इस बात की शिकायत भी कर सकता है। इसलिए काम के साथ-साथ अपने पार्टनर के लिए भी समय निकालें। यदि आप प्रियतम से शादी के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। रिश्ते में प्यार और विश्वास की डोर मजबूत होनी चाहिए। लिहाज़ा प्यार की यह डोर टूट न पाए इसका ख्याल रखें।

स्वास्थ्य

राशिफल 2020 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी। वर्ष की शुरुआत में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। लेकिन अप्रैल और जुलाई में सेहत बिगड़ सकती है। शनि के प्रभाव से आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना है। इसके अलावा शनि के प्रभाव से ही आपके पिताजी की सेहत भी बिगड़ सकती है। आपको बासी, गरिष्ठ और असंतुलित भोजन नहीं करना चाहिए। कार्य अधिक करने से आपको शारीरिक थकान महसूस होगी। इसके अलावा इस वर्ष आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच, बदहज़मी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
जुलाई के बाद से मध्य नवंबर तक का समय आपकी सेहत के लिए अनुकूल रहेगा। मौसम परिवर्तन के समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ख़ुद को फिट रखने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन न करें और शाकाहारी भोजन को अधिक प्राथमिकता दें। आलस्य को त्यागकर शारीरिक योग व्यायाम करें। इससे आप शारीरिक रूप से तो सेहतमंद रहेंगे ही साथ मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

शिक्षा

मिथुन राशि के छात्रों के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। अध्ययन में सफलता पाने के लिए आपको अपनी ओर से प्रयास जारी रखने होंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको निरंतर कड़ी मेहनत करने की आवश्यक होगी। जो लोग प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लेना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष काफी बेहतर रहेगा। वर्ष की शुरुआत छात्रों के लिए बेहतर रहेगी।
मार्च के बाद आपको अनेकों चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। लेकिन नवंबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा जाएगा। पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ-साथ अच्छे लेखकों की किताबें पढ़ें या फिर महान व्यक्तियों की जीवनी को पढ़ें। इससे आपके ज्ञान का दायरा बढ़ेगा और यह ज्ञान आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। मन को एकाग्र करने के लिए आप ध्यान क्रिया कर सकते हैं। इसके अलावा माँ सरस्वती का ध्यान करने से भी आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

वर्ष 2020 में किये जाने वाला विशेष ज्योतिषीय उपाय

किसी धार्मिक स्थल की साफ सफाई करें

प्रत्येक बृहस्पतिवार तथा शनिवार को पीपल वृक्ष को जल चढ़ा कर उसकी पूजा करें

संभव हो तो पीपल वृक्ष भी लगाएँ

दान पुण्य के कार्य करें

ऊपर दिए गए उपाय आपकी अनेकों समस्याओं को दूर करेंगे और आप उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।

हम आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2020 नई उम्मीदों और ख़ुशियों से भरा हो।

MESH RASHI 2020

मेष राशिफल
मेष राशिफल 2020 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए ये साल कुल मिलाकर सामन्य रहने वाला है। आज हम आपको 2020 में मेष राशि वालों के लिए क्या रहेगा ख़ास इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। कार्यक्षेत्र, बिजनेस और अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण से ये साल काफी लाभदायक साबित होने वाला है। इस साल शनि का मकर राशि में गोचर होने की वजह से शनि 24 जनवरी को आपके दशवें भाव में स्थापित होगा। साल की शुरुआत में राहु मिथुन राशि के तीसरे भाव में स्थापित होगा और इसके बाद 23 सितंबर को ये वृषभ राशि के दूसरे भाव में स्थापित होगा। इसके अलावा वृहस्पति ग्रह 30 मार्च को मकर राशि के दशवें भाव में प्रवेश करेगा। ये फिर से 30 जून को धनु राशि में पश्चगामी होकर प्रवेश करेगा और पुनः मकर राशि के दशवें भाव में प्रत्यक्षगामी रूप से प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह 31 मई से 8 जून तक अस्त रहेगा। आईये देखें मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2020।


आर्थिक स्थिति

साल 2020 की शुरुआत मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छी होगी लेकिन साल के मध्य में धन से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जहां एक तरफ आय के अच्छे श्रोत बनेंगे वहीं दूसरी तरफ साल के मध्य में आर्थिक मामलों के संबंध में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि इससे आपको कोई बड़ा घाटा नहीं होगा क्योंकि आय के श्रोत उतार चढ़ाव की इस स्थिति की पूर्ति कर देंगें। धार्मिक कार्यों में पैसों का निवेश कर सकते हैं। अप्रैल के माह में विशेष रूप से आर्थिक लाभ होने के संयोग बनेंगे लेकिन इसके बाद अप्रैल से सितंबर तक आर्थिक स्थिति थोड़ी स्थिर हो सकती है। अगस्त से अक्टूबर तक धन का निवेश सोच विचार के साथ ही करें, इस दौरान खर्चे बढ़ने की प्रबल संभावना है। देखा जाए तो कुल मिलाकर ये साल आर्थिक रूप से आपके लिए फलदायी की रहेगा।



स्वास्थ्य

स्वास्थ्य हर मनुष्य के जीवन का सबसे प्रमुख हिस्सा है। अगर आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं तो जीवन में मिलने वाली सारी ख़ुशियाँ बेमानी हो जाती हैं। इसलिए हर किसी के जीवन का मुख्य आधार उसका स्वास्थ्य ही माना जाता है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र की भविष्यवाणी के अनुसार मेष राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपने पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके साथ जहाँ तक आपके खुद की सेहत की बात है तो इस साल अपना ख़ास ख्याल रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस साल के मार्च, नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। अक्टूबर से नवंबर के महीने में जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है लेकिन अगर ध्यान दिया जाए तो थोड़े समय के बाद सेहत में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये साल आपके लिए थोड़ा ना उम्मीदी भरा बीत सकता है।


कार्यक्षेत्र

मेष राशि के जातकों के लिए करियर के दृष्टिकोण से ये साल काफी अच्छा बीतने वाला है। साल की शुरुआत में आप अपनी जॉब बदल भी सकते हैं, भाग्य आपका साथ देगा। इस साल आपको रुतबा और भरपूर शोहरत मिलेगी। इस साल के मार्च और मई के महीने में आप किसी उच्च पद पर विराजमान हो सकते हैं साथ ही उच्च पदाधिकारियों का आपको भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। चूँकि शनि आपके दशवें भाव में विराजमान होगा इसलिए करियर के लिहाज से ये साल आपके लिए काफी अच्छा बीतने वाला है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इससे आपको कुछ ख़ास हानि नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, कहीं लंबी यात्रा के लिए जाना हो सकता है। अगर आपका कोई बिजनेस है तो ये समय आपके बिजनेस के प्रसार के लिए बेहद उपयुक्त होगा। बिजनेस करने वालों के लिए मार्च से मई का महीना बेहद ख़ास बीतेगा।


शिक्षा


मेष राशिफल 2020 के अनुसार, मेष राशि के स्टूडेंट्स के लिए मार्च और अप्रैल का महीना काफी अच्छा बीतेगा। इन्हें जहाँ एक तरफ अपनी कड़ी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा वहीँ दूसरी तरफ जून से जुलाई के महीने में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए उन्हें पूरजोर कोशिश करनी पड़ेगी। सितम्बर का महीना इस राशि के विद्यार्थियों के लिए बेहद ख़ास बीतने वाला है क्योंकि इस दौरान मंगल, शनि और वृहस्पति तीनों ही पश्चगामी रहेंगे। वहीँ अक्टूबर से नवंबर के महीने में आपको अपनी मेहनत का मनचाहा फल मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस दिशा में अच्छे समाचार मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का संयोग बन सकता है।



पारिवारिक जीवन

इस साल पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। परिवार में मन मुटाव की स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत रह सकता है। हालाँकि मार्च से जुलाई तक का वक़्त पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा गुजरेगा, अपने परिवार के लिए किसी सुखभोगी चीज को खरीद सकते हैं जिससे घर में उमंग और खुशियां आएँगी। चूँकि शनि आपके चौथे भाव में है इसलिए परिवार में ज्यादातर अशांति का माहौल बन सकता है। नवंबर और दिसंबर के महीने में परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना बन सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा और घर पर पूजा पाठ भी करवा सकते हैं। सितम्बर के महीने में घर या गाड़ी खरीदने का योग बन सकता है। वहीं साल के अंत में परिवार में खुशियों का आगमन होना तय है।


वैवाहिक जीवन


मेष राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपको अपने जीवनसाथी के साथ वक़्त बिताने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगें। साल की शुरुआत में अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं और धार्मिक स्थलों, मंदिरों में दर्शन के लिए भी जाना हो सकता है। इस साल अपने सोलमेट के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप शादी करने की सोच रहे हैं तो मार्च महीने में आपके जीवन में नया प्यार दस्तक दे सकता है। मेष राशि के जातकों के लिए मार्च महीने के अंत में शादी के शुभ संयोग बन सकते हैं। अप्रैल से जून के महीनों में थोड़ी सतर्कता बरतें क्योंकि जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के आसार हैं। इस समय विशेष ध्यान रखें क्योंकि पार्टनर के साथ होने वाली छोटी सी तकरार भी बड़ी लड़ाइयों में तब्दील हो सकती है। हालाँकि जुलाई से अक्टूबर के महीने में आपका प्यार परवान पर होगा। इस दौरान जीवन में रोमांस का स्तर काफी बढ़ जाएगा। सितम्बर से अक्टूबर के महीने में अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। नवविवाहित जोड़े के जीवन में इस साल अप्रैल से जून या फिर दिसंबर के महीने में नए सदस्य के आने की खुशखबरी मिल सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये साल वैवाहिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी अच्छा बीतेगा।


प्रेम संबंध

मेष राशिफल 2020 के अनुसार अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो ये साल प्रेम और रोमांस के लिए अति उत्तम सिद्ध होगा। संभव है कि प्यार में आपको स्थिरता ना मिले लेकिन इस साल आपके और आपके प्रेमी के बीच एक प्यार भरा बंधन बेशक पूरे वर्ष बरक़रार रहेगा। प्रेम संबंधों में अपने अहंकार को कभी बीच में ना आने दें, इससे नुकसान आपका ही होगा। अप्रैल से जून के बीच आपके पार्टनर के साथ आपकी बहस हो सकती है लेकिन ये आपके प्रेम संबंध को ज्यादा प्रभावित नहीं करेगी। सितम्बर के महीने में आपके पार्टनर के साथ आपकी प्यार भरी तकरार हो सकती है। इसके अलावा अक्टूबर के महीने में आपका प्यार परवान चढ़ेगा। इस दौरान अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा वक़्त गुजार सकते हैं। अगर आप नए प्यार की तलाश में हैं तो साल के अंत में आपकी जिंदगी में नए प्यार का आगमन संभव है। अगर आप अपने प्यार का इजहार किसी से करना चाहते हैं तो अक्टूबर का महीना इस काम के लिए सबसे ज्यादा उत्तम रहेगा। प्यार के मामले में इस समय आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापक रूप से देखा जाए तो ये साल मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा।

अच्छे परिणामों के लिए साल 2020 में मेष राशि के जातक करें ये उपाय :

इस साल हर क्षेत्र में कामयाबी की राह पर चलने के लिए आज हम आपको इस साल किये जाने वाले कुछ ख़ास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस साल नियमित रूप से अगर आप छाया पात्र का दान करें तो ये आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

इसके अलावा इस साल अच्छे परिणामों के लिए किसी मिट्टी या फिर लोहे के बर्तन में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उसे किसी मंदिर में दान कर दें।

उम्मीद है ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। वर्ष 2020 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

Thursday, 2 April 2020

picowarkers.com kya hai

    picowarkers.com क्या है ?


picowarkers.com  एक USA  बेस्ड साइट है| इस साइट से आप dollars में कमाई कर सकते है वो भी छोटे  काम कर। इस साइट पर लोक छोटे छोटे काम डालते है जप आप को करने होते है जैसे youtube वीडियो देखना like करना और email  ईद बनानां 

पहले register करे

इस साइट पर आ कर पहले register करे अपना नाम जो आप के आधार कार्ड पर हो वही भरे क्युकी पेमेंट आप के नाम से ही आएगी | 


सबसे पहले आप को लोग इन करना होगा। लोग इन करते समय यह ध्यान रखे  की आप को  वर्कर काम करना मतलब आप को पैसे कमने है अपना नाम और एमिल अड्रेस अपना ओर्जिनल भरे और दो ID न बनये क्यों की यह वेबसाइट को detamenate भी क्र सकती है|  
ऊपर की फोटो में आप देख रहे होंगे आप को किस तरह के काम मिलते जो बहुत  आसान है और यह काम बहुत आसानी से कर के डॉलर्स में कमी कर सकते हनीचे दे गई फोटो के right साइड में आपको आपकी एअर्निंग यानि कमी दिखेगई 
तो दोस्तो आपको पता लग ही जा होगा की picowarker.कॉम वेबसाइट आपको पैसे कमा के देती है | ध्यानवाद 

सलमान खान की जीवनी

      सलमान खान की जीवनी 


आज हम आपको सलमान खान के जीवन की सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है सलमान बॉलीवुड फिल्म सिनेमा के एक सुपरस्टार है जो आपको बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलेंगे । सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्हें अपार कामयाबी मिली थी यह फिल्म 1989 में सिनेमाघरो में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान को फिल्म फ़ेयर सर्वोत्तम नवीन पुरूष अभिनेता का अवार्ड दिया गया। सलमान खान हिंदी हिट फिल्मों में लीड रोल का अभिनय करते रहे जैसे कि- 'साजन' (1991), 'हम आपका हैं कौन' (1994) और 'बीवी नं.1' (1999)और यह फिल्में सलमान खान के करियर की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाली फिल्में थी ।
London, - United Kingdom, 08, July 2014. Madame Tussauds in London.  Waxwork statues of Salman Khan. Created by Madam Tussauds in 1884, Madam Tussauds is a waxwork museum and tourist attraction

  • नाम                        - अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान
  • जन्म                       - 27 दिसम्बर 1965 (आयु 52) इंदौर, मध्य प्रदेश, भारत
  • आवास                     - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • राष्ट्रीयता                 -  भारतीय
  • व्यवसाय                 -  अभिनेता, निर्माता, गायक, प्रस्तुतकर्ता
  • पिता                       - सलीम खान
  • माता                       - सुशीला चरक
  • भाई                        - अरबाज खान और सोहेल खान
  • बहन                       - अलवीरा खान और अर्पिता खान 
  • संबंधी                     - सलीम खान परिवार



    आज हम आपको सलमान खान के जीवन की सम्पूर्ण जानकारी बताने वाले है सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है सलमान बॉलीवुड फिल्म सिनेमा के एक सुपरस्टार है जो आपको बॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलेंगे । सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। सलमान खान की सबसे बड़ी फिल्म 'मैंने प्यार किया' से उन्हें अपार कामयाबी मिली थी यह फिल्म 1989 में सिनेमाघरो में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के लिए सलमान खान को फिल्म फ़ेयर सर्वोत्तम नवीन पुरूष अभिनेता का अवार्ड दिया गया। सलमान खान हिंदी हिट फिल्मों में लीड रोल का अभिनय करते रहे जैसे कि- 'साजन' (1991), 'हम आपका हैं कौन' (1994) और 'बीवी नं.1' (1999)और यह फिल्में सलमान खान के करियर की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाली फिल्में थी ।

    1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान ने मेहमान का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें फ़िल्म फ़ेयर सर्वोत्तम सपोर्टिंग एक्टिंग के लिए अवार्ड जीता था यह अवार्ड 1999 में जीता था। तभी से सलमान ने व्यावसायिक व आलोचनात्मक फिल्मों में सुपरस्टार के रूप में अपार कामयाबी मिली । इनमें 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), तेरे नाम (2003), नो एन्ट्री (2005) और पार्टनर (2007) मौजूद हैं। इसी वजह से सलमान खान ने हिंदी सिनेमा में अपनी सुपरस्टार की एक छवि बना ली है।

     
    सलमान खान का प्रारंभिक जीवन –

    सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को स्क्रीनराइटर सलीम खान के घर पर हुआ था। सलमान सलीम खान का सबसे बड़ा बेटा है सलीम के रिश्तेदार अफगानिस्तान में रहते है जिसके पश्चात वह मध्यप्रदेश के इंदौर में रहने लग गए । सलमान खान की माँ का नाम सुशीला चरक था लेकिन विवाह के पश्चात उनको सलमा के नाम से जानने लगे वह महाराष्ट्र से है। किन्तु सलमा के पिता जी जम्मू कश्मीर से है सलमा के पिताजी का नाम बलदेव सिंह चरक है। इसी कारण से जब सलमान खान को उनकी रिलिजन पूछते है तो वह मुस्लिम और हिन्दू दोनों धर्मो से बताते है।सलमान खान के पिताजी ने सलमा के पश्चात हेलेन जैराग रिचर्डसन से विवाह किया, हेलेन एक अभिनेत्री थी और हेलेन और सलीम के दो पुत्र हुए अरबाज खान और सोहेल खान और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम अलवीरा खान था सलीम ने एक बेटी को अडॉप्ट किया था जिसका नाम अर्पिता खान रखा गया था । 

    सलमान खान करियर

    सलमान ने शुरुआती समय में अपना करियर "बीवी हो तो ऐसी" बतौर सपोर्टिंग अभिनय से की थी । बतौर प्रमुख अभिनय के रूप में सलमान खान की पहली मूवी "मैंने प्यार किया" थी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था सलमान की फिल्म "हम आपके हैं कौन" ने लोगो का मन जीत लिया था और "तेरे नाम" फिल्म की लोगो ने बहुत बड़ाई हुईं यही ही नहीं सलमान खान ने अपने शानदार एक्टिंग की वजह से सभी का दिल जीत लिया। 'तेरे नाम' फिल्म का जूनून लोगो के दिलों में इतना चढ़ गया था कि तेरे नाम में की गयी हेयर स्टाइल भी लोगो ने बना ली थी। इसके पश्चात सलमान खान ने बहुत से फिल्में साइन कि परन्तु कई सालों से सलमान खान के फैन्स में इस वजह से भी फायदा मिला है कि सलमान खान कि एक्शन मूवी को लोगो ने ज्यादा पसंद कि है । सलमान खान ने मूवी "वांटेड" के पश्चात निरन्तर सफल फिल्मों की लाइन लगा दी।
                        

yoyo honey singh byography



 हनी  सिंह  की जीवनी 


हनी सिंह जिन्हें यो! यो! हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है[1]) एक भारतीय पंजाबी भाषा रैप गायक, संगीतकार, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। हनी सिंह ने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर 2004 में की थी और जल्द ही वह एक भांगड़ा संगीतकार बन गए। हनी सिंह ने अपना हाथ बॉलीवुड में भी आज़माया है।[2]रैप गायन इन्होने इंगलैंड के ट्रिनिटी विश्वविद्दालय (स्कूल ऑफ ट्रिनिटी)[1] में सीखा था।

विवादसंपादित करें
2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामला के ततपश्चात इन्होंने एक अश्लील गीत गाया था स्त्रियों का अपमान हुआ इस कारण हनी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट [3] दर्ज कराई गई और मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था।
इसी प्रकार अक्षय कुमार की बॉस फ़िल्म में इन्होंने एक पार्टी ऑल नाइट नामक गीत गाया था जिसमें कुछ अश्लील शब्द बोले गए थे जो बाद में हटाए गए।[4] इस कारण सिंह को दिल्ली उच्च न्यायालय तक चक्कर काटना पड़ा था।

बिम्बचित्रणसंपादित करें

वर्ष एल्बम कलाकार संगीत निर्देशक
2005 पेशी बिल सिंह हनी सिंह
2006 द बीट अशोक मस्ती हनी सिंह
2006 सुर्मा बोपाज़ हनी सिंह
2008 रीबर्थ राज ब्रार हनी सिंह
2009 द नेक्स्ट लेवल दिलजीत दोसांझ हनी सिंह
2009 लॉक उप प्रीत हरपाल हनी सिंह
2009 द बिगनिंग रेशम सिंह अनमोल हनी सिंह
2010 द क्राउन राजा बाथ हनी सिंह
2010 ड्रीम डॉली सिंह हनी सिंह
2010 खल्लास - द प्योर इंदरजीत निक्कू हनी सिंह
2010 द फोकस्टार निशौन भुल्लर हनी सिंह
2011 हार्ड वर्क बाई अमरजीत हनी सिंह
2010 द राइजिंग क्वीन रिम्ज़ जे हनी सिंह
2010 ज़ंजीर -द गेम चेंजर कर्रण जसबीर हनी सिंह
2011 नेवर डन बिफोर बल्ली रयर हनी सिंह
2011 सिंगिंग बिटवीन द लाइन्स (गाना: जान मंगदी) जस्सी सिधु हनी सिंह
2011 अलफ़ाज़ – द बॉय नेक्स्ट डोर अलफ़ाज़ हनी सिंह
2011 जट्ट सूरमे गैरी होथी हनी सिंह
2011 तलवार(गाना: कावां दिया दारा) गिप्पी ग्रेवाल हनी सिंह
2011 इंटरनेशनल विलेजर विभिन्न हनी सिंह
2012 बोर्न दिस वे वरिंदर बर्र हनी सिंह

एकलसंपादित करें

वर्ष गाना कलाकार संगीत निर्देशक
2006 खोल बोतल बादशाह हनी सिंह
2009 बेगानी नार बादशाह, हनी सिंह हनी सिंह
2009 भगत सिंह दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह हनी सिंह
2009 डांस विथ मी दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह हनी सिंह
2010 डेल्ही के दीवाने बादशाह हनी सिंह
2010 मैं मी & माइसेल्फ दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह हनी सिंह
2010 पेंडू जट्ट हनी सिंह हनी सिंह
2010 रफ़्तार रफ़्तार हनी सिंह
2011 लक 28 कुड़ी दा दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह हनी सिंह
2011 कैटी आईज दिलजीत दोसांझ हनी सिंह
2011 छम्मक छल्लो(रीमिक्स) जे-स्टार, हनी सिंह हनी सिंह
2012 गड़बड़ लिल्गोलू, रफ़्तार, यंग अमली हनी सिंह
2012 चमकीला वर्सेज जस्टिन बीबर अल्फाज़ हनी सिंह
2012 15 साल(आधा गीत अर्बन पेंदु से लीक) दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह हनी सिंह
2012 हाई हील्स जज़ धामी, हनी सिंह हनी सिंह
2012 सिफ्टन मनी औजला, हनी सिंह हनी सिंह
2012 ब्रेक उप पार्टी लियो, हनी सिंह हनी सिंह
2012 सेटन हनी सिंह, नेहा कक्कड़ हनी सिंह
2012 दिस पार्टी गेटिन हॉट जैज़ी बी, हनी सिंह हनी सिंह
2013 ब्रिंग मी बैक हनी सिंह हनी सिंह
2013 बेबो अल्फाज़, हनी सिंह हनी सिंह
2014 ब्लू आइस हनी सिंह हनी सिंह
2014 देसी कलाकार हनी सिंह हनी सिंह
2015 वन बोटल डाउन हनी सिंह हनी सिंह
2015 धीरे धीरे हनी सिंह हनी सिंह
2018 उर्वशी हनी सिंह हनी सिंह
2018 मखना हनी सिंह ,नेहा कक्कर, हनी सिंह
2020 लोका [5]हनी सिंह हनी सिंह

फ़िल्मी संगीतसंपादित करें

वर्ष चलचित्र (फिल्म) गाना गायक संगीत निर्देशक
2017 सोनू के टीटू की स्वीटी दिल चोरी हनी सिंह, सिमर कौर हनी सिंह
2017 सोनू के टीटू की स्वीटी छोटे छोटे पैग हनी सिंह, नेहा कक्कर, नवराज हंस हनी सिंह
2018 मित्रों दिस पार्टी इज़ ओवर नाओ हनी सिंह हनी सिंह
2018 लवयात्री रंगतारी देव नेगी, हनी सिंह तनिष्क बागची
2018 बाज़ार बिलेनियर हनी सिंह, सिमर कौर हनी सिंह
2019 जबरिया जोड़ी खडके ग्लासी यो यो हनी सिंह, अशोक मस्ती, ज्योतिका तंग्री तनिष्क बागची
2019 झूठा कहीं का फंक लव हनी सिंह हनी सिंह
2019 मरजावां पीयू दटके [6]हनी सिंह हनी सिंह
2019 पागलपंती (2019 फिल्म) ठुमका [7]हनी सिंह हनी सिंह